फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम जुमा ने कहा, आजम से वापस लें वक्फ का काम

Thu, 21 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रदेश के वक्फ मंत्री आजम खां के खिलाफ शियाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शियाओं ने आजम खां के रवैये सहित शिया वक्फ बोर्ड के विधिवत गठन के बारे में सरकार की हीलाहवाली पर खासा नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मांग की है कि आजम खां को वक्फ की जिम्मेदारी से फौरन अलग करते हुए सरकार शिया वक्फ बोर्ड के गठन के बारे में जिम्मेदारी का परिचय दे, ऐसा न होने से शिया वक्फ बोर्ड से जुड़ी संपत्तियों को काफी नुकसान हो रहा है। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के आह्वान पर राजधानी लखनऊ में आयोजित रैली में शियाओं के हितों सहित दुनिया भर में फैले आतंकवाद की निंदा की जाएगी।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद चक के इमाम जुमा व जमात मौलाना सैयद हसन रजा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इलाहाबाद के शिया भी शामिल होंगे। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने वक्फ की जिम्मेदारी वापस लेने सहित बिना शर्त मंत्री पद से आजम खां के इस्तीफे की मांग दोहराई। कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आजम खां को शियाओं की संख्या ही नहीं दिखाई देती। उनके मुताबिक यदि शिया वास्तव में अल्पसंख्यक हैं तो फिर अल्पसंख्यकों का लाभ भी उन्हीं को मिलना चाहिए। शिया वक्फ बोर्ड का गठन न करके सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। दुनिया भर में फैले आतंकवाद पर रोक लगे। हम सरकार से गुजारिश करेंगे कि आजमखां के कार्यकाल की भी जांच हो।
वहीं शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर कमालउद्दीन अकबर जावेद का कहना है कि रैली जुल्म के खिलाफ आह्वान है। शिया वक्फ बोर्ड में शुरू से अपेक्षाकृत ज्यादा गड़बड़ियां रही हैं। बीते दस वर्षों में हुई गड़बड़ियों की जांच के लिए सरकार ने सीबीसीआईडी जांच बिठाई है। इस बीच जिनके खिलाफ जांच हैं, उन्हीं में से कई लोग बोर्ड में दखल देने चाहते हैं। मौलाना कल्बे जवाद का कहना है कि जब तक जांच पूरी न हो जाए, ऐसे लोगों को बाहर ही रखा जाए। शिया वक्फ बोर्ड को महत्वहीन बनाने की सरकार की मंशा से भी नाराजगी है। मंत्री की बोर्ड में व्यक्तिगत रूप से दखलंदाजी मुनासिब नहीं है। शिया चाहते हैं कि शिया वक्फ बोर्ड का बाकायदा गठन हो और उसमें निष्पक्ष तथा ईमानदार लोग शामिल हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें