फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि : बदलेगा छात्रावासों का माहौल

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इविवि के छात्रावासों को अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने, हॉस्टल का माहौल बेहतर बनाने एवं अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर नए नियम बनाए जाएंगे। इस बात की घोषणा बृहस्पतिवार को हॉस्टल रूल्स कमेटी की बैठक में की गई। नए नियम बनाने के लिए तीन सदस्यी कमेटी का गठन कर दिया गया है। दस दिन में इसकी रिपोर्ट कमेटी के चेयरमैन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी में छात्रावासों के दो सीनियर अधीक्षक और एक असिस्टेंट डीएसडब्ल्यू को रखा गया है। कमेटी छात्रावासों को अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाने, हॉस्टल में अराजकता समाप्त करने के साथ बेहतर माहौल बनाए रखने के लिए नए नियम बनाएगी। विवि के अधिकारियों को मानना है कि पुराने नियमों में कई ऐसी खामियां हैं जिसके चलते माहौल बेहतर नहीं हो पा रहा है। हॉस्टलों में अराजकता चरम पर है। अवैध कब्जेदारों का बोलबाला है। विवि प्रशासन छापेमारी करता है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर हॉस्टलों में अवैध कब्जेदार रहने लगते हैं।
इविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. जगदंबा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को छात्रावासों में बेहतर माहौल बनाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर हॉस्टल रूल्स कमेटी (पांच सदस्यीय) की बैठक की गई। इसमें नए नियम बनाने का निर्णय लिया गया है। तीन सदस्यीय कमेटी दस दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें