फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के दोस्त को किया अगवा, लूट-पीटकर रायबरेली में छोड़ा

Tue, 15 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कटरा में कोचिंग चलाने वाले राहुल उर्फ ऋषि जायसवाल ने प्रेमिका के दोस्त बीटेक छात्र सौरभ अग्रहरि को अगवा करने के बाद जमकर पीटा और रुपये, एटीएम कार्ड छीन लिए। बीटेक छात्र को अगवा करने में उसका साथ दिया कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल प्रमोटी (एचसीपी) के बेटे मनोज तिवारी और कोचिंग के मैनेजर रोहित ने। मनोज दरोगा बनकर सौरभ को धमकाता रहा। सौरभ को उसके रायबरेली के सलोन स्थित घर पर जाकर छोड़ दिया गया। राहुल और मनोज ने उसको धमकी दी थी कि वह इलाहाबाद आया तो उसको जान से हाथ धोना पड़ेगा। सौरभ ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो सभी दंग रह गए। शनिवार को कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई और सोमवार को पुलिस ने राहुल को उसके घर से दबोच लिया। सौरभ झलवा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता है और कटरा में किराए का कमरा लेकर रहता है। पुलिस के मुताबिक राहुल की प्रेमिका भी उसी कॉलेज में पढ़ती है और कटरा में अपने मां-पिता के साथ रहती है। 10 जुलाई को वह बीटेक तृतीय वर्ष का रिजल्ट निकलने के बाद इनरोलमेंट के लिए कॉलेज गई थी। सौरभ उसे घर छोड़ने गया था तभी राहुल ने युवती को फोन किया। उसे पता चला कि सौरभ प्रेमिका के घर पर है तो वह बौखला गया। रात करीब 10 बजे उसने सौरभ को फोन कर बाहर बुलाया और चार दोस्तों के साथ मिल अगवा कर लिया। उसको रायबरेली छोड़ने से पहले जमकर पीटा और उससे छीने गए पांच हजार रुपये से शराब पी और खाना भी खाया। घटना के बाद से सभी फरार थे। सोमवार को राहुल को उसके घर से गिरफ्तार करने वाले नाका चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक राहुल का दावा है कि युवती से उसने कोर्ट मैरिज की है। हालांकि युवती ने इससे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें