फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपेक्स कोचिंग के बाहर चले बम

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। टैगोर टाउन स्थित एपेक्स कोचिंग के बाहर बृहस्पतिवार रात बम फेंका गया। बम दीवार से टकराकर फट गया। जिस वक्त दो बाइक सवारों ने बम फेंका, निदेशक मेनका वर्मा बाहर खड़ी थीं। बमबाजी का आरोप सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ के महामंत्री रितेश तिवारी और नीलेश राय पर लगा है। बमबाजी की खबर पाकर जार्जटाउन थाने के इंस्पेक्टर शिवशंभू किशोर जायसवाल मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कोचिंग संचालिका का आरोप है कि सीएमपी महामंत्री 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा था। मना करने पर वह मुफ्त एडमीशन के लिए दबाव डालने लगा। जब उन्होंने मना किया तो वह उनको धमकी देते चला गया। उन्होंने रात में रितेश और नीलेश के खिलाफ तहरीर थाने पर दे दी। देर रात मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें