फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि के रिजर्वेशन काउंटर पर फिर हुआ पथराव

Fri, 27 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पिछले महीने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिजर्वेशन काउंटर पर हुए भारी बवाल से रेलवे ने सबक नहीं लिया। बिना सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए काउंटर खोल दिए गए। नतीजा है कि बृहस्पतिवार को फिर छात्रों के एक समूह ने तत्काल टिकटों के लिए जमकर पथराव किया। घटना से बुरी तरह सहमे रेलकर्मियों ने खिड़कियों को बंद कर जान और उपकरण बचाए। आरोप है कि सूचना के बाद भी कर्नलगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुबह 10 बजे तत्काल टिकटों का रिजर्वेशन शुरू हुआ तो काउंटर नंबर 1328 पर छात्रों का समूह पहुंच गया। पहले से कतार में लगे लोगों को धक्के देकर हटा दिया और खुद काउंटर को घेर कर खड़े हो गए। बताते हैं कि छात्रों ने दिल्ली के लिए तत्काल के तीन कन्फर्म टिकट लिए। चौथा टिकट मुंबई के लिए था।10.15 बजे चौथा टिकट प्रतीक्षासूची में पहुंच गया। इस पर छात्रों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारी कुछ समझ पाते, इसके पहले ही छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। पत्थर से काउंटर के शीशे भी टूट गए। कर्मचारियों ने किसी तरह खिड़की बंद कर खुद को बचाया। दस मिनट तक हंगामे के बाद काउंटर बंद कर दिया गया। कर्मचारियों ने बताया कि घटना की सूचना कर्नलगंज पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बता दें कि पिछले महीने हुई घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने यह कहते हुए विवि के काउंटर को बंद कर दिया था कि सुरक्षा पुख्ता हुए बिना रिजर्वेशन काउंटर नहीं खोले जाएंगे लेकिन कर्मचारियों पर दबाव बनाकर विवि भेज दिया गया। किसी तरह की सुरक्षा न मिलने के कारण कर्मचारी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें