फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखिका लीमा ने फिर रचा रिकार्ड

Sat, 21 Jun 2014 05:31 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा लेखिका लीमा धर ने फिर नया रिकार्ड रचा है। फ्लिपकार्ट के मुताबिक लीमा का नया उपन्यास ‘यू टच्ड माई हार्ट’ बीते चार सप्ताह से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की पांच लाख बासठ हजार दो सौ बत्तीस किताबों में बेस्ट सेलिंग रैंक में पहले नंबर पर बना हुआ है। इस सफलता पर उसके प्रकाशक भी मुग्ध और चकित हैं। प्रकाशक जनरल प्रेस के सीईओ अजीम अहमद खान कहते हैं, लीमा के उपन्यास ‘यू टच्ड माई हार्ट’ की कामयाबी से जनरल प्रेस ने भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लीमा कहती हैं, दुनिया भर में अंग्रेजी में प्रकाशित फिक्शन और नॉन फिक्शन किताबों में टॉप पर रहना मेरे लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन

अब तक लीमा को ‘अमर उजाला’ रूपायन की ओर से वर्ष 2013 के ‘वुमन अचीवर अवार्ड’ और वर्ष 2014 में ‘बायोवेद महिला गौरव सम्मान’ से नवाजा गया है। उसे इनरव्हील, लायंस क्लब, आकाशवाणी और एफएम रेडियो से भी सम्मानित किया जा चुका है। पूरी तरह से लेखन से जुड़ी लीमा अविवाहित महिलाओं के मुद्दों, उनकी मुश्किलों को लेकर अगले उपन्यास ‘द बर्ड बियांड द हौरिजन’ में व्यस्त है। इसके अतिरिक्त वह बतौर स्तंभ लेखक और ‘मोटिवेशनल स्पीकर’ अनेक शैक्षिक संस्थानों में युवाओं को प्रेरित, प्रोत्साहित कर रही है।
सिर्फ साढ़े उन्नीस बरस की उम्र में तीन उपन्यास लिखकर. लीमा लेखकों की रेस में बाजी मार चुकी है। उसके उपन्यास ‘टिल वी मीट अगेन, मॉम ऐंड आई लव ए टेररिस्ट’ और ‘द गर्ल हू किस्ड द स्नेक’ बेस्ट सेलर रहे हैं। सिर्फ तेरह बरस की उम्र में लेखक पिता समीर धर और शिक्षिका मां मौसमी की बेटी लीमा ने हिन्दी में काव्य संग्रह ‘कुछ लफ्ज नकाब में’ लिखकर दुनिया की सबसे कम उम्र की कवयित्री और 16 वर्ष 11 माह में अंग्रेजी में काव्य संग्रह ‘फॉर द हंड्रेड टुमारोज’ लिखकर दो भाषाओं में लिखने वाली सबसे कम उम्र की कवयित्री बनने का रिकार्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें