फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की हालत नाजुक, आरोपी गया जेल

Sat, 21 Jun 2014 05:31 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी थाने के दरोगा रामजियावन पाल (55) की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। बाई का स्थित निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार रात ही उनका आपरेशन कर छह यूनिट खून चढ़ाया गया। उनकी हालत को डॉक्टर अब भी चिंताजनक बता रहे हैं। एसएसपी मंजिल सैनी शुक्रवार को घायल दरोगा का हालचाल लेने पहुंचीं। उन्होंने इलाज के लिए 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। दरोगा को चापड़ मारकर घायल करने वाले फूलचंद्र केसरवानी उर्फ पप्पू को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरोगा रामजियावन पाल बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे खीरी थाने से निकलकर करीब दो सौ मीटर दूर चौराहे पर खड़े हुए थे तभी 45 वर्षीय फूलचंद्र केसरवानी उर्फ पप्पू ने पास आकर उन पर चापड़ से वार कर दिया था। चापड़ के प्रहार से उनकी कनपटी और सिर पर गहरा घाव हुआ। रामजियावन वहीं पर गिर पड़े। लोगों ने हमलावर को दबोच लिया और दरोगा को अस्पताल लेकर आए। रिक्शा चालक पप्पू पत्नी का चार महीने पहले अपहरण करने वाले की गिरफ्तारी न होने से नाराज था। उसने 14 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन पत्नी बरामद नहीं हुई। आरोप है कि वह रोज थाने जाता था लेकिन पुलिस उसे टरका देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें