फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह में उत्कृष्ट कार्य वाले 26 रेलकर्मी पुरस्कृत

Tue, 17 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में दो महीने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 रेल कर्मचारी सोमवार को पुरस्कृत किए गए। महाप्रबंधक प्रदीप कुमार के निर्देश पर जोन के ऐसे कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया जिनकी सजगता के कारण रेल दुर्घटनाएं टालने में सफलता मिलीं। इनके जरिए दूसरे कर्मचारियों को भी संदेश देने की कोशिश की गई कि अलर्ट रहने पर हादसे टाले जा सकते हैं। साथ ही ऐसे कर्मचारी पुरस्कृत भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

जोन के इलाहाबाद, आगरा और झांसी डिवीजनों के गैंगमैन, ट्रैकमैन, गेटमैन, प्वाइंट्समैन, केबिनमैन, सहायक स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, गार्ड और ट्रेन पासिंग स्टॉफ श्रेणी के कर्मचारी पुरस्कृत किए गए। इन कर्मचारियों की सजगता के कारण संभावित दुर्घटनाएं हॉट एक्सल, आग लगने के केस, कोच या वैगन में लटकते विभिन्न पार्ट्स की स्थिति से बचाव के कारण दुर्घटनाएं नहीं हो सकीं। महाप्रबंधक ने सभी कर्मचारियों से ऐसे सुझाव भी मांगे जिससे रेल हादसों को रोकने में सहायता मिल सके। सम्मान समारोह में सभी विभागाध्यक्ष और अन्य प्रमुख अफसर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें