इलाहाबाद (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा परिषद में उपसचिव एवं वरिष्ठ शिक्षाधिकारी स्कंद शुक्ल को अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी उपाधि प्रदान की गई है। स्कंद शुक्ल ने अपना शोध इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग से ‘फिलासिफी ऑफ एजुकेशन इन द वर्क्स ऑफ रवींद्र नाथ टैगोर’ विषय में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कल्याण अधिष्ठाता और अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह के निर्देशन में पूरा किया।