फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 45 हजार का लगाया फर्जी चेक, एफआईआर

Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मम्फोर्डगंज के रहने फाइनेंस कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाने वाले रामकुमार सिंह के खाते से एक लाख 45 हजार रुपये निकालने की कोशिश की गई। जब क्लीयरिंग के लिए चेक मीरापुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पहुंचा तो उनको इसकी जानकारी हुई। वह सकते में आ गए और चेक लेकर सीधे बैंक पहुंचे। जिस नंबर का चेक भुगतान के लिए पेश किया गया था, वह उनके पास ही था। उन्होंने अतरसुइया थाने में फर्जी चेक से रुपये निकालने की कोशिश का बुधवार को राजेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। राजेश कुमार करेेली थाना क्षेत्र के करामत की चौकी का रहने वालेे हैं। उसके पते की जानकारी पुलिस को चेक के साथ लगाए गए पैन कार्ड से हुई। पैन कार्ड नंबर से पता जानने के लिए पुलिस को इनकम टैक्स आफिस और बैंक से भी संपर्क करना पड़ा। एसओ अतरसुइया उमेश कुमार ने बताया कि राजेश कुमार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें