फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी निगरानी में हुई जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा

Mon, 09 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) मध्य क्षेत्र की जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर परीक्षा रविवार को शहर के तीन परीक्षा केन्द्रों पर हुई। परीक्षा में 1401 परीक्षार्थियों में से मात्र 627 ने यानी 44.75 फीसदी ने ही परीक्षा दी। एसएससी की परीक्षाओं में लगातार नकल की शिकायत को देखते हुए आयोग की ओर से सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई।
विज्ञापन

परीक्षा केन्द्रों की वीडियो रिकार्डिंग के साथ मोबाइल से नकल रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगाई गई। मध्य क्षेत्र की ओर से हुई इस परीक्षा के लिए यूपी एवं बिहार में मात्र तीन परीक्षा केन्द्र इलाहाबाद में ही बनाए गए थे। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग ने बताया कि आयोग की ओर से की गई सख्ती के कारण कहीं से भी नकल अथवा दूसरे की जगह परीक्षा देने वालों को रोकने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें