फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में बनेगा सौ बेड का मैटरनिटी विंग

Thu, 05 Jun 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। प्रसूताओं की सुविधा के लिए जिला महिला अस्पताल (डफरिन) में सौ बेड का मैटरनिटी वार्ड बनेगा। इस विंग में प्रसव संबंधी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न इलाकों में निर्माणाधीन पीएचसी, सीएचसी की प्रगति की समीक्षा के दौरान डीएम पी गुरुप्रसाद ने दिया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की जानकारी न मुहैया कराने पर जेई को जमकर फटकार लगाई। निर्देशित किया कि कार्यालय में बैठकर रिपोर्ट बनाने के बजाए मौके पर जाकर कार्यों को देखें। डीएम ने सीएमओ से निर्माण से संबंधित तमाम जानकारियां मांगी।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बैठक के दौरान डीएम को प्रगति की जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह ने बताया कि फूलपुर और मांडा में 30-30 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। डीएम ने रामनगर में निर्माणाधीन अस्पताल को छह जून तक पूरा कराने का निर्देश कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनजर को दिय। यूपी राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि डफरिन अस्पताल में सौ बेड का मैटरनिटी विंग बनाया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में 73 और उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण होना है। डीएम ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता का कार्य का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बेली अस्पताल में उच्चीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। सीएचसी होलागढ़ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है लेकिन अभी ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कि या कि तत्काल ट्रांसफार्मर लगाया जाय। बैठक में सीडीओ अटल कुमार राय, सीएमओ पद्माकर सिंह, निर्माणदायी संस्थाओं यूपीपीसीएल, पैक्स फेड, यूपी राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें