फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने कॉल, एसएमएस कर युवती का जीना किया दूभर

Sat, 24 May 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चकिया की रहने वाली परवीन (परिवर्तित नाम) का जीना शोहदे ने दूभर कर दिया है। शोहदा उसे पांच अलग-अलग नंबरों से फोन करता और अश्लील मैसेज भेजता रहा। परिजनों ने भी जब फोन करने वाले से बात की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शोहदे की हरकतों से परेशान परिजनों ने परवीन की नौकरी छुड़वा दी और नंबर भी बदलवा दिए। इसके बाद भी फोन आने बंद नहीं हुए। परेशान युवती ने बृहस्पतिवार की रात खुल्दाबाद थाने में जान से मारने की धमकी देने और अश्लील एसएमएस भेजने तथा कॉल करने पर आईटी एक्ट के तहत अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन

परवीन को परेशान करने वाला युवक उसे अब तक 203 एसएमएस भेज चुका है। परवीन को कॉल आने का सिलसिला कई महीने पहले शुरू हो गया था। फोन करने वाला उससे अश्लील बातें करता और एसएमएस भेजता। जब उसने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया तो शोहदे ने ऑफिस के नंबर पर कॉल शुरू कर दी। उसके घर वालों को अलग-अलग नंबर से कॉल किया जाता रहा। परवीन के भाई एजाज (परिवर्तित नाम) ने जब युवक को फोन किया तो वह उसे भी धमकाने लगा। एजाज के मुताबिक परिजनों ने पहले भी पुलिस से शिकायत की थी लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों ने पांचों मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने फोन करने वाले के बारे में जानकारी जुटा ली है। आशंका जताई जा रही है कि उसे फोन करने वाला कोई जानने वाला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें