फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य’ के लिए लाइन लगा कराया रजिस्ट्रेेशन

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अमर उजाला की ओर से 21 और 22 मई को आयोजित होने वाले एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य’ को लेकर छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह है। शहर में भ्रमण कर रही रोड शो वैन पर लाइन लगाकर विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने फोन करके और एसएमएस से भी पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

शनिवार को रोड शो वैन कंपनी बाग, भारद्वाज पार्क, आनन्द भवन, कटरा, कर्नलगंज आदि क्षेत्रों में गई जहां लगभग 500 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस एजुकेशन फेयर में विद्यार्थियों को मिलेगी उनके कॅरियर से जुड़ी हर जानकारी। साथ ही साथ हर घंटे आयोजित होने वाले लकी ड्रा में विद्यार्थी जीत सकते हैं आकर्षक उपहार। लकी ड्रा में उन्हीं विद्यार्थियों को चयनित किया जायेगा जो कि एजुकेशन फेयर में उपस्थित होंगे। अमर उजाला लक्ष्य 21 मई व 22 मई को प्रात: 11 बजे से सायं 6 बजे तक होटल कान्हा श्याम सिविल लाइन्स में होगा।
इस एजूकेशन फेयर में देश भर की जानी-मानी यूनिवर्सिटीज व कॉलेज एक ही छत के नीचे आपके लिये उपलब्ध होंगी। जो आपको देंगे नि:शुल्क करियर से जुड़ी सभी जानकारी। किसके लिये कौन-सी स्ट्रीम या करियर ज्यादा बेहतर है। इस तरह की सारी जानकारी आपको इस एजूकेशन फेयर से नि:शुल्क मिल सकती है। इसके साथ-साथ इस एजुकेशन फेयर में प्रसिद्ध करियर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर युवाओं को नि:शुल्क काउंसिलिंग भी करेंगे। सभी प्रतिभागियों को गेटवे टू सक्सेस गाइड नि:शुल्क उपलब्ध होगी। इस एजूकेशन फेयर के मुख्य प्रायोजक जीएलए यूनिवर्सिटी है। इसके अलावा ज्ञान विहार और एसआरएम यूनिवर्सिटी है। इसी श्रंखला में सीपी शर्मा क्लासेज, एम के वर्मा क्लासेज, पाण्डेय क्लासेज, केमिका प्वाइंट क्लासेज कोचिंग केछात्र छात्राओं ने लक्ष्य एजूकेशन फेयर में निऱ्शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए काफी उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें