इलाहाबाद। कॅरियर के प्रति चिंतित छात्र-छात्राओं में अमर उजाला की ओर से 21 और 22 मई को आयोजित होने वाले एजुकेशन फेयर ‘लक्ष्य’ के प्रति छात्र-छात्राओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बुधवार को सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इसमें शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम के तहत रोड शो भी शुरू होगा, जो पूरे शहर में घूमेगा। रोड शो के दौरान विद्यार्थियों को एजुकेशन फेयर की जानकारी दी जाएगी। साथ में रजिस्ट्रेशन भी किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का कोई चार्ज नहीं है। एजुकेशन फेयर 21 मई को सुबह 11 बजे कान्हा श्याम होटल में शुरू होगा।
अपने करियर को लेकर तथा सुनहरे भविष्य की चाह रखने वाले युवाओं को एक बेहतर विकल्प मिलने जा रहा है। ‘लक्ष्य’ में विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं के कॅरियर से संबंधित हर सवाल का जवाब देंगे और सही मार्ग दिखाएंगे। इस एजुकेशन फेयर में देश भर की जानी-मानी यूनिवर्सिटीज तथा कॉलेज एक ही छत के नीचे आपके लिये उपलब्ध होंगे, जो देंगे आपके करियर से जुड़ी सभी जानकारी, वह भी मुफ्त। किसके लिये कौन-सी स्ट्रीम या करियर ज्यादा बेहतर है। इस तरह की सारी जानकारी आपको इस एजुकेशन फेयर से मिलेगी। इसके साथ-साथ इस एजुकेशन फेयर में प्रसिद्ध करियर काउंसलर और मोटिवेशनल स्पीकर युवाओं को नि:शुल्क काउंसिलिंग भी करेंगे। सभी प्रतिभागियों को गेटवे टू सक्सेस गाइड नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस एजूकेशन फेयर के मुख्य प्रायोजक जीएलए यूनिवर्सिटी है। इसके अलावा ज्ञान विहार और एसआरएम यूनिवर्सिटी है। इसी श्रंखला में सीपी शर्मा क्लासेज, एम के वर्मा क्लासेज, पाण्डेय क्लासेज, केमिका प्वाइंट क्लासेज कोचिंग केछात्र छात्राओं ने लक्ष्य एजूकेशन फेयर में निऱ्शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए काफी उत्साह दिखाया।
एजुकेशन फेयर में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है, जो मुफ्त है। छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कराने के लिये 9305255032 पर अपना नाम व क्लास लिख कर एसएमएस करें या काल करें।