फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लाउडियो की हुईं लाउरा, हिंदू रीति-रिवाज से इटली के प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे

Thu, 15 May 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी। इटली के क्लाउडियो और उनकी प्रेमिका लाउरा बुधवार को हिंदू रीति-रिपाज से एक-दूजे के हो गए। झूंसी के देवनगर स्थित तांत्रिक रमेश महाराज के आश्रम में पूरे विधि-विधान से दोनों की शादी संपन्न हुई। योगी रमेश तांत्रिक के साथ-साथ जिले के आला अफसर भी विवाह के साक्षी बने।
विज्ञापन

इटली के नेपल्स के रहने वाले फुटबाल खिलाड़ी क्लाउडियो अस्तूतो पिछले साल महाकुंभ के दौरान भारत आए थे। महाकुंभ मेले में भ्रमण के दौरान वह भारतीय संस्कृति, सभ्यता और धर्म से बेहद प्रभावित हुए। अस्तूतो ने तांत्रिक रमेश महाराज के शिविर में रहकर योग एवं आध्यात्म की शिक्षा ग्रहण की। कुछ माह पहले वह अपनी प्रेमिका लाउरा के साथ दोबारा भारत आए। प्रेमी जोड़े ने गुरु रमेश तांत्रिक से हिंदू रीति से विवाह रचाने की इच्छा जताई। इसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही थी। बुधवार को दोनों का विवाह कराया गया। सुबह जनेऊ संस्कार के साथ विवाह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। शाम को अस्तूतो बैंडबाजे के साथ घोड़े पर सवार होकर दुल्हन से ब्याह रचाने के लिए आश्रम पहुंचे। आश्रम के गेट पर द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद स्टेज पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला डाली। लकदक श्ेारवानी में अस्तूतो और लहंगे में लाउरा काफी आकर्षक लग रहे थे। रात में विवाह की रस्म पूरी की गई।
लाउरा और क्लाउडियो अस्तूतो की शादी परिवारीजनों ने इंटरनेट पर स्काइप के जरिए देखी। विवाह के संस्कार को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए आश्रम की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। आश्रम के वागीश त्रिपाठी और अतुल मिश्र ने बताया कि जनेऊ संस्कार, द्वारचार, जयमाल और रात में विवाह के सात फेरों को वाईफाई पर स्काइप के जरिए उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। दोनों के घरवालों ने शादी कील रस्म पूरी होने पर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

क्लाउडियो और उनकी प्रेमिका हिन्दू रीति-रिवाज से काफी प्रभावित हुए। शादी के समय दोनों बरबस बोल पड़े, ‘इंडिया इज ए वेरी डिफरेंट कंट्री इन द वर्ल्ड। वी आर वेरी इंस्पायर्ड फ्राम इंडियन कल्चर एंड ट्रेडीशन। वी आर वेरी लकी टू गेट मैरीड फ्राम इंडियन ट्रेडीशन।’
विदेशी जोड़े के इस ऐतिहासिक विवाह समारोह में कई गणमान्य भी शामिल हुए। फूलपुर विधायक सईद अहमद, बीएसएफ के पूर्व डीजी केके बसंल, आईपीएस श्रीराम त्रिपाठी, अधिवक्ता कमल यादव, एनसीजेडसीसी के निदेशक गौरव बंसल, एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद, पूर्व आईपीएस बीएन राय, कोहना प्रधान सुरेंद्र त्रिपाठी ने विदेशी दंपति को अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें