इलाहाबाद। अमर उजाला रूपांतरण से जुड़ने को लेकर महिलाओं में एक बार फिर जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया। पुरानी सदस्यों के नवीनीकरण के साथ कई महिलाओं ने नई सदस्यता के लिए आवेदन किया है। रूपांतरण मंच अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। रूपांतरण परिवार से अधिक से अधिक महिलाएं जुड़ सकें इसके लिए अमर उजाला रूपांतरण मंच ने एक और मौका दिया है। प्रावधानों के तहत पुरानी रूपांतरण सदस्यों का नवीनीकरण कराने के लिए 325 रुपये जमा करना होगा। नई सदस्यता ग्रहण करने के लिए 350 रुपये का भुगतान करना होगा। रूपांतरण सदस्यता एक साल के लिए वैध होगी। सदस्यता के साथ ही महिलाओं को 350 रुपये का एक आकर्षक उपहार दिया जाएगा। इसके अलावा लकी ड्रा भी आयोजित होगा जिसमें चुनिंदा महिलाओं को डायमंड सेट, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डायमंड रिंग, समेत अन्य आकर्षक उपहार दिए जाएंगे। रूपांतरण मंच महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भी शानदार अवसर देता है। मंच की ओर से समय समय पर संगीत, कुकरी शो, फैशन शो, जैसी कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। रूपांतरण मंच से जुड़ने की जानकारी मोबाइल नंबर-9305255032 पर सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक ली जा सकती है।