फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का होली मिलन समारोह

Thu, 27 Mar 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां बांटी गईं। वहीं विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। इसके तहत सुपरिचित गायक कलाकारों कबीर और जलज श्रीवास्तव ने सूफियाना अंदाज में गीत और गज़लें सुनाकर श्रोताओं की तालियां बटोरीं। इसी क्रम में भूपेंद्र शुक्ल और साथियों ने भी गायन से समां बांधा। पंकज श्रीवास्तव ने हारमोनियम पर संगत किया। एसोसिएशन की ओर से शाल ओढ़ाकर कलाकारों का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ.डीवाई चंद्रचूड ने दीप जलाकार कार्यक्रम का उद्घाटन किया। माल्यार्पण से अतिथियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष कंदर्प नारायण मिश्र, संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी और धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रभाशंकर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति वीके शुक्ला, न्यायमूर्ति अरुण टंडन, न्यायमूर्ति एपी शाही, न्यायमूर्ति अमर सरन, न्यायमूर्ति केेएन वाजपेयी, न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्र, न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार, न्यायमूर्ति शशिकांत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता, अधिवक्ता शामिल थे।
अल्लापुर नागरिक मंच की ओर से बुधवार को अल्लापुर में होली मिलन और अभिनंदन समारोह में अबीर-गुलाल लगाकर पर्व का सद्भाव और समरसता का संदेश बांटा गया। मंच की ओर से बतौर मुख्य अतिथि महाधिवक्ता विनय चंद्र मिश्र सहित अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव, अशोक कुमार पांडेय, विवेक मिश्र का अभिनंदन किया गया। नब्बे किलो फूलों की माला पहनाने के बाद उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। मुख्य संयोजक नरेंद्र प्रसाद शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा, होली समरसता का संदेश देने वाला पर्व है। जयचंद्र मिश्र की अध्यक्षता में हुए समारोह का संचालन हर्षमणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में रामशिरोमणि शुक्ल, विनोद चंद्र दुबे, महेश चतुर्र्वेदी, प्राणेश दत्त त्रिपाठी, रामजी पांडेय,रामकृष्ण शुक्ल, हरी शुक्ल, प्रदीप द्विवेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

संस्था प्रयास की ओर से मीरापुर स्थित प्रधान कार्यालय पर गोझिया फोड़कर होली मिलन समारोह मनाया गया। संयोजक सुुमित श्रीवास्तव की देखरेख में हुए समारोह में शास्त्री नगर, नेहरू नगर, हर्षवर्धन नगर, लोहिया नगर, शिवपुरी, मीरापुर आदि के निवासियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। गीतकार शैलेंद्र मधुर, मुकेश पाल ने कविताएं सुनाईं। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता बजरंग बली गिरि, संचालन सुमित श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र मालवीय ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कर्मचारी नेता कृपा शंकर श्रीवास्तव, हरिमोहन वर्मा, पीसी वर्मा, पवन, सत्यप्रकाश, धीरज, गुड्डू, विश्वनाथ, राकेश आदि शामिल थे।
प्रीतम नगर व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को हनुमान वाटिका में धूमधाम से होली मिलन समारोह सतरंगी फुहार मनाया गया। इस अवसर पर विविधतापूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंडल की ओर से रामसूरत सोनकर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक पूजा पाल, सत्यवीर मुन्ना सहित तारिक सईद अज्जू सहित बड़ी संख्या में कारोबीर मौजूद थे। व्यवस्था में राजेश गुप्ता, राकेश जैन, पल्लव टंडन, दीपक गुप्ता, मोहम्मद अख्तर, अश्विनी, सुभाष, विक्रांत, देवेंद्र, संतोष, नरेंद्र,, मनीष, विजय आदि शामिल थे। इसी क्रम में महक फाउंडेशन और डॉ.जगदीश सिंह गुप्त सांस्कृतिक संस्थान की ओर से निराला चौराहे पर होली मिलन समारोह मनाया गया। संयोजन श्रीनाथ दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें