फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली में आधा दर्जन हॉकरों का चालान

Tue, 25 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बाटमाप विभाग की टीम ने सोमवार को घटतौली में तीन गैस एजेंसियों के पांच हॉकरों का चालान कर दिया और आधा दर्जन सिलेंडर जब्त कर लिए। सिलेंडरों में दो से तीन किलो गैस कम पाई गई। इस दौरान मिठाई की दो दुकानों पर भी छापा मारा गया और घटतौली पर दुकानों का चालान किया गया। बाटमाप विभाग के जिला प्रभारी एमके गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ निरीक्षक संजय कुमार रेड्डी और विजय कुमार भारती ने मंजू चंद्रा इंडेन गैस सर्विस के तीन हॉकरों को अशोक नगर, एजी ऑफिस के पास और चौफटका पर पकड़ा। तीनों से चार सिलेंडर जब्त किए गए और उनका चालान कर दिया गया। वहीं, प्रीतम नगर में शुभि इंडेन गैस एजेंसी और जवाहर लाल नेहरू रोड स्थित टैगोर गैस सर्विस के एक-एक हॉकरों को घटतौली में पकड़ गया। उनसे दो सिलेंडर जब्त किए गए। सभी सिलेंडरों में दो से तीन किलो गैस कम पाई गई। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू रोड पर पार्वती हॉस्पिटल के सामने स्थित मिठाई की एक दुकान में घटतौली पर दुकान का चालान किया गया। वहां एक किलो में 50 ग्राम की घटतौली पाई गई। वहीं, प्रीतम नगर स्थित मिठाई की दुकान में कांटे में गड़बड़ी पाए जाने पर दुकान का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें