फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी का पर्चा आसान, खिले परीक्षार्थियों केचेहरे

Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को शहर के 37 केन्द्रों पर हुई केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में 33 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली में प्राथमिक एवं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सीटीईटी का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल सारिका, अमित, राहुल, अनिल कुमार सहित कई परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को लेकर संतोष व्यक्त किया। इन परीक्षार्थियों का कहना है कि पेडागाजी के पर्चे में प्रश्नपत्र बृहद होने के कारण इसे पढ़ने में समय लगा जबकि हिन्दी, अंग्रेजी एवं गणित के प्रश्नों का स्तर आसान रहा। परीक्षार्थियों का कहना था कि पिछली परीक्षाओं में गणित और अंग्रेजी के पर्चे में पूछे गए प्रश्न थोड़ा घुमावदार थे जबकि इस बार प्रश्न का स्तर ठीक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें