इलाहाबाद। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष और मशहूर धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का कहना है कि इल्म ही हर मसले का हल है। करेली स्थित युनिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सैयद आरिफ हैदर रिजवी की मजलिसे बरसी को खिताब करते हुए उन्होंने कहा कि कौम की तरक्की के लिए चार चीजें जरूरी हैं। नमाज की पाबंदी, कुरान की तालीम पर अमल, तालीम और इत्तेहाद। कुरान दवा और मर्ज दोनों है जैसे हलवा बेहतरीन है लेकिन शुगर केमरीजों के लिए जहर। कहा, कुरान को पढ़ने के साथ ही इसे दिल में भी उतारना है। इरान का अमेरिका कुछ नहीं सका क्योंकि वहां 99 फीसदी लोग नमाज के पाबंद हैं। इमाम हुसैन ने अपने बहत्तर साथियों के साथ सब्र और हिम्मत की ऐसी मिसाल पेश की जैसी कयामत तक कोई दूसरा उनकी बराबरी नहीं कर सकता है। कार्यक्रम में आफताब रिजवी, डॉ.रिजवान हैदर, वकार रिजवी, अली सज्जाद, मतलूब हुसैन, काविश आदि मौजूद थे।