फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलआईटी बनाएगा लोगों के लिए उपयोगी रोबोट

Tue, 28 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सेंसर के क्षेत्र में पूरी दुनिया के संस्थानों में खास स्थान रखने वाला भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) अब रोबोटिक्स में भी यही उपलब्धि दोहराने जा रहा है। रोबोटिक्स के विशेष क्षेत्रों में रिसर्च के लिए संस्थान के प्रस्ताव को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत काम करने वाले साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। ट्रिपलआईटी ने ह्यूमैनेयॉड, सोशल, मेडिकल, वाइब्रेशन हार्वेस्टिंग रोबोट्स आदि क्षेत्रों में रिसर्च के लिए प्रस्ताव भेजा था। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में हुई बैठक में बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी। अब जल्द ही इस क्षेत्र में रिसर्च शुरू होगा। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर जीसी नंदी ने बताया कि बोर्ड ने 35 साल से कम उम्र के वैज्ञानिकों के प्रोत्साहन के लिए भी कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जेसी बोस नेशनल फेलोशिप, रामानुजन फेलोशिप आदि योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। संस्थान में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से संवाद बढ़ाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें