फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद स्टेशन के 180 गैंगमैन हैं लापता!

Tue, 28 Jan 2014 05:43 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद स्टेशन के पीडब्ल्यूआई के अधीन 180 गैंगमैन लापता होने की आशंका हैं। रेलवे लाइनों की मरम्मत के लिए नौकरी पर रखे गए यह गैंगमैन वर्षों से ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि इन कर्मचारियों के वेतन निकाले जा रहे हैं। एनसीआर मेन्स यूनियन ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने गेट मीटिंग और प्रदर्शन में आरोप लगाया कि इलाहाबाद पीडब्ल्यूआई के अधीन 325 गैंगमैन कार्यरत हैं लेकिन लाइन पर 145 ही कार्यरत हैं। आशंका जताई कि इन कर्मियों को अफसरों के घरों में चूल्हा, चौका, बर्तन, कपड़े धुलवाने और बच्चों की सेवा में लगाया गया है। इसकी पुष्टि मस्टर रोल की जांच से भी की जा सकती है। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन अफसरों की वादाखिलाफी से गुस्से में है। बताते हैं कि डिवीजन के अफसरों ने चुनार शाखा के अध्यक्ष व स्टेशन सुपरिंटेंडेंट मुरारी सिंह का तबादला राबर्टं्सगंज से कैलहट इसलिए कर दिया कि उन्होंने महकने वाला चावल मुफ्त में नहीं भिजवाया। जबकि, संगठन के पदाधिकारियों का स्थानांतरण मंडल मंत्री की सहमति पर ही करने का समझौता है। प्रदर्शन में डीआरएम कार्यालय की कैंटीन का दुरुपयोग और चुनाव न कराने, एमएसीपी का लाभ कर्मचारियों को न देने, नान पेमेंट और पीएनएम में हुए समझौते को लागू न करने, रिक्त पदों को न भरने, सरप्लस केबिन मास्टरों को गार्ड बनाने, अस्पताल में दवाओं की कमी, रेलवे कालोनियों की अव्यवस्था, राजधानी के ड्राइवर से मालगाड़ी चलवाने जैसे मुद्दे उठाए गए। मंडल मंत्री एसएन ठाकुर, संयुक्त मंडल मंत्री आरएन सिंह ने कर्मचारियों के ड्यूटी से इतर काम लेने को लेकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन में आरएन बनर्जी, आरआर सिंह, बृजेश यादव, एके भारद्वाज, पीएस राय, एसके द्विवेदी, वीपी सिंह, डीबी सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, इंद्रपाल, बीके सिंह, वीके यादव, नागेंद्र सिंह, खुर्शीद हैदर, अक्षयवर मिश्रा, मो. आतिफ, लालजी कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें