फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर लेकर आए एटीएम काटने, तीन धराए

Fri, 27 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के चक निरातुल में यूनियन बैंक के एटीएम में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। वीरान पड़े एटीएम में घुसे चोर गैस कटर की मदद से चेस्ट काटने लगे लेकिन तभी पुलिस को खबर मिल गई। पुलिस ने तीन को दबोच लिया लेकिन एक मौका देखकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने चोरों के पास से गैस कटर और पिस्तौल भी बरामद किया। चोरों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

चोर रात में डेढ़ बजे के आसपास एटीएम को काटने पहुंचे थे। चोरी के लिए ऐसे एटीएम को चुना गया जहां गार्ड तैनात नहीं था। चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। एटीएम में घुसने के बाद सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा गया। उसके बाद एटीएम के चेस्ट को गैस कटर से काटने की कोशिश की गई। चोरोें के पास छोटा एलपीजी सिलेंडर भी था। इसी बीच आसपास से गुजर रहे लोगों ने एटीएम में तीन युवकों को देखा तो पुलिस को सूचना दे दी। चौफटका पर तैनात चेतक तुरंत ही मौके पर पहुंच गई और चोरों को धर लिया। बृहस्पतिवार को फील्ड यूनिट के प्रभारी प्रेम नारायण भारती ने एटीएम की जांच की और फिंगर प्रिंट लिए। एटीएम को बंद कर दिया गया है। पुलिस पकड़े गए लोगों के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बता रही। तीनों को मौके से पकड़ा गया या भागते हुए, इस बारे में भी कुछ बताया नहीं जा रहा। पकड़े गए युवकों में से एक दूसरे जिले का है। कोठापारचा के महालक्ष्मी ज्वैलर्स में भी गैस चोरी के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया था।
एटीएम में चोरी की कोशिश की कई घटनाएं प्रकाश में आईं लेकिन बैंक नहीं सुधर रहे। लगातार हो रही वारदातों के बावजूद एटीएम में गार्ड नहीं तैनात किए जा रहे। धूमनगंज, कोतवाली, कीडगंज, जार्जटाउन क्षेत्र के कई एटीएम पर रात में गार्ड नहीं रहते। बंगलूरू में एटीएम में महिला पर हमले के बाद हल्ला तो खूब मचा लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें