फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोरी के अंबेडकर हॉस्टल में लगी आग

Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सलोरी स्थित समाज कल्याण विभाग के डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास के कार्यालय में रविवार की रात आग लग गई। आग से हॉस्टल का कार्यालय और उसमें रखे सभी कागजात खाक हो गए। आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। हॉस्टल के छात्र शार्टसर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं लेकिन अधीक्षक को इसमें षड्यंत्र नजर आ रहा है। आग रात तीन बजे के आसपास लगी। अधीक्षक शिव कुमार यादव जब कार्यालय पहुंचे तो उसका ताला तोड़कर छात्र आग बुझाने में लगे हुए थे। इसमें प्रवेश फार्म, एलाटमेंट लेटर के साथ कर्मचारी रतन कुमार, दिनेश चंद्र, मधु एवं राजकुमार कुशवाहा के सेवा अभिलेख रखे हुए थे। हॉस्टल में इस साल प्रवेश को लेकर विवाद चल रहा है। 30 फीसदी सीटें सामान्य एवं ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाने के बाद से आंदोलन चल रहा है। पिछले दिनों एलाटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। लेकिन नए छात्रों को कब्जा नहीं मिला। हॉस्टल में एक बार तोड़फोड़ भी हो चुकी है। चौकीदार के कमरे में बाहर से कुंडी लगी होने की वजह से शक की सुई हॉस्टल के कुछ छात्रों पर जा रही है। अधीक्षक ने कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें