फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल गायब होने पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर/झूंसी/हनुमानगंज(ब्यूरो)। रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के बाद एक केंद्र पर 70 परीक्षार्थियों के मोबाइल गायब हो गए। इससे नाराज परीक्षार्थियाें ने जमकर हंगामा किया। विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर इंस्पेक्टर सरायइनायत बलराम मिश्र व क्षेत्राधिकारी फूलपुर अल्का धर्मराज ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सहसाें स्थित शिवाजी इंटर कालेज में सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थियाें का मोबाइल कक्ष निरीक्षकाें ने जमा करा लिया। आरोप है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद करीब 70 अभ्यर्थियों के मोबाइल गायब हो गए। उधर, विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद पहले दिए गए टोेकन के आधार पर एक कमरे की खिड़की से मोबाइल देने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों ने जिस कक्ष में मोबाइल रखा था, उसका दरवाजा तोड़ दिया। अंदर घुसे परीक्षार्थी मनमाने तौर पर मोबाइल लेकर चलते बने। अंबेडकर नगर के विवेक सोमवंशी, संदीप सिंह, अमनदीप सिंह, सुल्तानपुर के विनीत कुमार सिंह, इलाहाबाद के अंजनी पांडेय, प्रतापगढ़ के कपिल देव, आजमगढ़ के अंकित सिंह व सोनू सहित अन्य परीक्षार्थियों ने मोबाइल नहीं मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राें की भीड़ देखकर विद्यालय प्रबंधन के पसीने छूट गए। सूचना पर इंस्पेक्टर सरायइनायत मय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने में नाकाम रहे। थोड़ी ही देर में सीओ अल्का धर्मराज मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर परीक्षार्थियाें को शांत कराया। पुलिस ने 30 परीक्षार्थियों की तहरीर पर मोबाइल गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, चंदौहां स्थित परीक्षा केंद्र से भी परीक्षार्थियों के मोबाइल गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें