फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी की तैयारियां शुरू

Wed, 27 Nov 2013 05:40 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघ मेला के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तीर्थयात्रियों की आवाजाही की सुविधाओं के मद्देनजर चकर्ड प्लेटों को बिछाने के साथ ही पांटूनों पुलों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता डॉ. हंसराज यादव ने बताया कि मेला क्षेत्र में 60 किलोमीटर चकर्ड प्लेट बिछाने के साथ ही पांच पांटून पुलों का निर्माण किया जा रहा है। पांटून पुल त्रिवेणी रोड, काली रोड, जैसी सड़काें पर बनाए जा रहे है। जहां तक निर्माण कार्यों के पूरा होने का सवाल है तो इसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। कारण कि विभाग के पास महाकुंभ के दौरान प्रयुक्त चकर्ड प्लेटें और पांटून पहले से ही मौजूद हैं ऐसे में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें