इलाहाबाद। कांग्रेस के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी और कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक सईद अज्जू ने शहर एवं वार्ड की सभी कमेटियों को भंग कर दिया है। नई कमेटी का गठन 21 अगस्त से पहले कर लिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी के अनुसार नई कमेटियों में 50 फीसदी अल्पसंख्यक, पिछड़े एवं दलित वर्ग के लोग होंगे और 33 फीसदी भागीदारी महिलाओं की होगी।