फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे घरों पर नाव से पहुंच रहे चोर

Mon, 05 Aug 2013 10:22 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में शहर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी में डूबे घरों में भी चोरी की घटनाएं हो रही हैं। डूबे घरों के लोग रिश्तेदारों के यहां गए तो चोर नाव से आकर इन मकानों में चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार रात करेली और शिवकुटी के कैलाशपुरी इलाके में नाव से पहुंचे बदमाशों ने घरों में चोरी की कोशिश की।
अगल-बगल के मकानों में छतों पर टिके लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को खबर दी तो बदमाश नाव से भाग निकले। करेली इलाके में शनिवार रात चोरी करने पहुंचे बदमाश शोर मचाने पर हड़बड़ी में नाव छोड़कर पानी में कूदकर भाग गए थे।

रविवार रात गोविंदपुर से सटी कैलाशपुरी कॉलोनी में भी नाव से आए चोरों ने एक मकान के ताले तोड़े तो बगल के घरों की छतों पर मौजूद लोगों ने हल्ला मचाया। फिर पुलिस भी खबर पाकर सायरन बजाते हुए जीप से उधर आई तो बदमाश नाव से सदियाबाद की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें