फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से उड़ाया मंगलसूत्र

Wed, 24 Jul 2013 05:33 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। धूमनगंज थाने के निकट प्रीतम नगर कॉलोनी मोड़ स्थित आभूषण दुकान में घुसकर युवकों ने कीमती मंगलसूत्र उड़ा दिया। साकेत नगर मुहल्ले के सुरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रीतम नगर मोड़ पर शोभाराम-राजकुमार ज्वेलर्स नाम से दुकान खोल रखी है। मंगलवार दोपहर दो युवक उनकी दुकान में पहुंचे। उनमें से एक युवक ने सुरेंद्र से कहा कि उसे अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदना है। सुरेंद्र ने उसे कई महंगे मंगलसूत्र देखने को दिए। फिर युवकों ने सोने की चेन दिखाने को कहा। सुरेंद्र लॉकर से चेन निकालने लगे। वह चेन लेकर लौटे तो एक युवकनदारद था। फिर दूसरा युवक भी कुछ नहीं लेने की बात कहकर चला गया। युवकों के जाने के बाद सुरेंद्र को पता चला कि एक लाख 35 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र नदारद है। दुकान से पहले निकलने वाला युवक ही मंगलसूत्र लेकर चंपत हो गया था। सुरेंद्र ने धूमनगंज थाने जाकर पुलिस को युवकों की करतूत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें