इलाहाबाद। आईईआरटी के निदेशक ने 30 मई को हुई डिप्लोमा और एक जून को हुई मैनेजमेंट एवं पीजीडीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। संस्थान की ओर से प्रवेश के लिए काउंसलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी। प्रवेश परीक्षा समिति के सचिव शशि भूषण श्रीवास्तव के अनुसार इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) प्रवेश परीक्षा में कुल 350 सीटों के लिए 1456 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। मैनेजमेंट की 180 सीटों के लिए कुल 211 और पीजीडीसीए की 20 सीटों पर प्रवेश के लिए सूची जारी की गई है।