इलाहाबाद। इलाहाबाद कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ पुष्पेंद्र सिंह का स्थानांतरण हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने उन्हें पठानकोट क्षेत्र का डीईओ बनाया है। सीईओ पुष्पेद्र सिंह की जगह लखनऊ बोर्ड के सीईओ पीएनबी शर्मा को इलाहाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुष्पेंद्र सिंह सीईओ के साथ साथ रक्षा संपदा अधिकारी का भी दायित्व देख रहे थे। सीईओ पुष्पेंद्र सिंह के कार्यकाल में कैंट बोर्ड अस्पताल का आधुनिकीकरण, अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना और सामुदायिक केंद्र का निर्माण शामिल है।