इलाहाबाद। छह दिनों तक बिजली गुल होने से करेली में हालात बेकाबू हो गए हैं। सबसे अधिक मारामारी पानी को लेकर है। पानी केलिए शहर के इस इलाके में गांवों से भी ज्यादा परेशानी है। बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग मंगलवार को ट्राली, साइकिल, रिक्शा पर पानी ढोते दिखे। टैंकर भी कम पहुंचे इसलिए पानी को लेकर झड़प होती रही। लोगों ने कई किलोमीटर का सफर तक कर पानी का इंतजाम किया। मस्तान मार्केट, गौस नगर आदि इलाकों में तो जनरेटर किराए पर मंगाकर मोटर चलाई गई। मस्जिदों में भी पानी का इंतजाम ड्रमों में दूसरे इलाकों से किया गया।