इलाहाबाद। इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली चार ट्रेनें पांच मई को रविवारीय छुट्टी पर रहेंगी। यात्रियों के लिए यह गाड़ियां नहीं चलेंगी। रेलवे प्रशासन ने इन ट्रेनों को एक दिन के लिए रद करने की घोषणा की है। इसकी वजह परिचालन की दिक्कतें बताया गया है। पीआरओ के मुताबिक गाड़ी संख्या 53345/53346 चोपन-इलाहाबाद पैसेंजर को चुनार-इलाहाबाद के बीच नहीं चलाया जाएगा। गाड़ी संख्.या 14209/14210 लखनऊ-विन्ध्याचल इंटरसिटी एक्सप्रेस को इलाहाबाद से विन्ध्याचल, गाड़ी 51189/51190 इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर को मानिकपुर-इलाहाबाद और गाड़ी 54104/54105 इलाहाबाद-चुनार पैसेंजर को पांच मई को रद किया गया है।