फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-धर्म की राजनीति पर दिखी चिंता

Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दूसरे दिन रविवार को वक्ताओं ने पहचान की राजनीति को देश के लिए बड़ा खतरा बताया। वरिष्ठ नेता सुभाषिनी अली ने कहा कि खास जाति और धर्म के नेता के रूप में पहचान बनाने की नई राजनीति शुरू हुई है। इस दलदल में सभी दल शामिल हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है। उन्होंने इसको लेकर राजनीतिक दलों पर हमला भी बोला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान समस्याओं तथा चुनौतियों को लेकर लोगों के बीच जाने की भी अपील की। दूसरे सत्र में प्रदेश सचिव एसपी कश्यप ने मार्क्सवादी दर्शन पर व्याख्यान दिया। निराला सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आखिरी दिन सोमवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य हन्नान मुल्ला व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति के पदाधिकारी तथा जिला सचिव शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें