फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए कमिश्नर आवास पहुंचे खफा छात्र

Fri, 26 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। विश्वविद्यालय के निकट ताराचंद्र हॉस्टल के पास झगड़े के दौरान फायरिंग में चार छात्रों के घायल होने की घटना में दूसरे दिन भी मुकदमा नहीं लिखा गया। कर्नलगंज पुलिस को अर्जी घटना के कुछ घंटे बाद ही दी गई थी लेकिन केस नहीं दर्ज किया गया। इससे नाराज विश्वविद्यालय के छात्रों ने बृहस्पतिवार दोपहर कमिश्नर आवास पर जाकर इंसाफ की मांग करते हुए मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। छात्रों को भरोसा मिला लेकिन पूरा नहीं हुआ। ताराचंद्र हॉस्टल के पास बुधवार को छात्रों और पड़ोस में रहने वाले परिवार के बीच झगड़ा हो गया था। सीनियर सौरभ सिंह पर हमले से नाराज छात्रों ने जमकर पथराव किया। दो गाड़ियां तोड़ डाली थी। बमबाजी का भी आरोप है। दूसरी तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोलियां लगने से चार छात्र दिलीप यादव, दिलीप मिश्र, अखिलेश सिंह, अभिषेक सिंह घायल हो गए। वे अस्पताल में भर्ती हुए। शाम को कर्नलगंज थाने में अधिवक्ता विजय सिंह गौड़ की तरफ से छात्रों के खिलाफ केस लिखा गया। घायल छात्र दिलीप यादव ने भी बुधवार रात ही कर्नलगंज थाने में अर्जी दी थी लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था। इससे नाराज विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्रों ने बृहस्पतिवार दोपहर कमिश्नर के आवास पर जाकर घायल छात्रों की ओर से केस लिखने की मांग की। एसीएम प्रथम ने ज्ञापन लेकर मांग पूरी होने का आश्वासन देकर छात्रों को लौटा। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता मानस शर्मा, सौरभ सिंह, सचिन सिंह, गौरव त्रिपाठी, आशु बाजपेयी, अविनाश मिश्र, अभय मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें