फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। वायुसेना के मध्य वायुकमान के कमांडरों का दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन सोमवार से बमरौली स्थित कमान मुख्यालय में शुरू हो रहा है। सम्मेलन में वायुसेनाध्यक्ष एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन (पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम,) संबोधित करेंगे। सम्मेलन को लेकर वायुसेना की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मध्य वायुकमान के एओसी-इन-सी एयर मार्शल जे चौहान (एवीएसएम, वीएसएम) समेत कमान के तमाम कमांडर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

वायुसेना के जनसंपर्क अधिकारी बीबी पांडे ने बताया कि दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का उद्देश्य वायुसेना कमांडरों के बीच विचारों का आदान प्रदान करना है। इलाहाबाद के सेंट जोसेफ कालेज के पुरा छात्र एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन वायुसेनाध्यक्ष बनने से पहले सुखोई-30 बेस के एओसी, वायुसेना मुख्यालय नई दिल्ली में वाइस चीफ ऑफ एयर स्टॉफ और पश्चिमी वायुकमान के एओसी-इन-सी रहे हैं। इसके अलावा वह टैकटिक्स एंड कॉम्बैट डेवलपमेंट इस्टेब्लीसमेंट और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज को भी सेवाएं दे चुके हैं।
जनसंपर्क अधिकारी पांडे ने बताया कि वायुसेनाध्यक्ष ब्राउन को हंटर्स, जगुआर, मिग-21 और सुखोई-30 जैसे युद्धक विमानों को उडा़ने की महारत हासिल है। सम्मेलन के अलावा ‘अफवा’ की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगम हाट-2013 का आयोजन शामिल है। हाट मेले का उद्घाटन अफवा अध्यक्षा किरण ब्राउन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें