इलाहाबाद। मिर्जापुर मार्ग पर करछना इलाके में निजी बस और डंपर के बीच टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस शहर से मिर्जापुर जा रही थी तभी भीरपुर केनिकट सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार जैनुल, मकसूद और राजू बेहद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। भीरपुर चौकी की पुलिस ने तीनों को एसआरएन अस्पताल पहुंचा दिया।