फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ा विवाद, बिशप दान पर एक और मुकदमा

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। ईसाई समुदाय की जमीन को लेकर पिछले दिनों शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे पर जुबानी हमले के साथ दोनों पक्षों ने घेराबंदी के लिए पुलिस प्रशासन की भी सहायता ली है। राज्य के दूसरे जिलों में प्राथमिकी के बाद एक पक्ष ने कटरा स्थित वार्डेन फ्रेंडली रिलीफ ट्रस्ट की जमीन को लेकर बिशप मॉरिश एडगर दान के खिलाफ इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। रिपोर्ट में उन पर कई मामलों की अनदेखी करने और मनमानी जमीन की बिक्री का आरोप लगाया गया है। कर्नलगंज थाने में एफआईआर काउंसिल फॉर सोशल जस्टिस एंड सिविल लिबर्टीज के सदस्य पास्टर सुसेराज की तरफ से दर्ज कराई गई है। इस मामले में बार एसोसिएशन हाईकोर्ट के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, प्रमोद सिंह समेत कई अधिवक्ताओं ने भी इस मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें