फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण में तीन युवक गए जेल

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पेशेवर अपराधियों के अंदाज में रविवार दोपहर कोचिंग में घुसकर बारहवीं के छात्र के दिनदहाड़े अपहरण की घटना में गिरफ्तार तीन युवकों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना में पुलिस को आधा दर्जन से ज्यादा युवकों की तलाश है। एक युवक के पास अवैध रिवॉल्वर भी है। पुलिस का कहना है कि युवक घर छोड़कर भागे हैं। जल्द पकड़े जाएंगे। रविवार दोपहर तकरीबन एक बजे की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए थे। सरकुलर रोड निवासी अधिवक्ता अविनाश मिश्र के बारहवीं में पढ़ने वाले बेटे सुयश को पुलिस लाइन के पास कोचिंग परिसर से कुछ युवकों ने पीटकर अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने रिवॉल्वर से फायर भी किया। सुयश को कार में बेली कछार उठा ले जाकर पीटा गया। सुयश के पिता से खबर पाकर सक्रिय पुलिस ने अपहर्ताओं में शामिल तीन युवकों जिसमें आजमगढ़ महिला अस्पताल के टेक्नीशियन चंद्रपाल सिंह समेत इंटर के एक छात्र को कार समेत पकड़ लिया। ये तीनों आजमगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ देर में सुयश को म्योहाल चौराहा पर छोड़ बाकी अपहर्ता फरार हो गए। कर्नलगंज थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि इन तीनों युवकों को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें