ंइलाहाबाद। पंडित कन्हैया लाल मिश्र की स्मृति में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में शनिवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जी एस सिंघवी होंगे। अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्र करेंगी। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति सिंह होंगे। संगोष्ठी का विषय ‘डायमेंसन्स एंड चैलेंजेज टुवर्ड रिफार्म इन एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम’ रखा गया है। इसमें सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम और वरिष्ठ अधिवक्ता केशरी नाथ त्रिपाठी आदि अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह जानकारी समिति के सचिव संतोष कुमार त्रिपाठी ने दी है।