फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 कैदियों पर 10 टीमें, सभी पर पांच हजार का इनाम

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर फरार हुए दस कैदियों की तलाश में पुलिस की दस टीमें शहर और देहात में छापामारी कर रही हैं। हर एक कैदी पर एक टीम लगाई गई है। संबंधित थानों को रिश्तेदारों और करीबियों से पूछताछ में लगाया गया है। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने सभी कैदियों का क्रिमिनल रिकार्ड मांगा है। फरार कैदियों पर देर रात पांच-पांच हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया गया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर विशेष तौर पर पुलिस निगाहबानी कर रही है ताकि कैदी शहर से बाहर न भाग सकें। फरार हुए कैदियों में कई खूंखार अपराधी हैं। ऐसे में पुलिस जल्द से जल्द उन्हें सीखचों में डालने की कोशिश में है। क्राइम ब्रांच की टीम को विशेष तौर पर लगाया गया है। देर रात तक छापामारी कर क्राइम ब्रांच ने कई कैदियों के बारे में पुख्ता जानकारी जुटा ली। दो कैदियों ने फरारी के बाद कई लोगों से संपर्क की कोशिश की थी। इतना तो पुलिस ने ट्रेस कर लिया है लेकिन उन्हें दबोचा नहीं जा सका। एसएसपी मोहित अग्रवाल के मुताबिक, दस टीमें छापामारी कर रही हैं। सभी थानों को निर्देश भेजा गया है। कई कैदियों की फोटो उपलब्ध है। कुछ के घरवालों से फोटो या फिर हुलिया के बारे में जानकारी जुटाई गई है। कैदियों के घरवालों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दबाव बना लिया है, ऐसे में संभव है एक दो दिन में सफलता मिल जाए। रिजवान, राकेश समेत सभी कैदियों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया गया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर चार टीमें लगी हैं ताकि कैदी शहर से दूर न निकल जाएं। वैन के दूसरे कैदियों के साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें