फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल एराउंड चैंपियन बने यूपी के सिद्धार्थ

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। यूपी के सिद्धार्थ वर्मा ने खेलगांव में चल रही राष्ट्रीय जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में ऑल एराउंड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में महाराष्ट्र की श्रावानी राउत ने बाजी मारी। रविवार को हुए कई रोमांचक मुकाबलों और रंगारंग कार्यक्रम के बीच इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल राज्य मंत्री रामकरन आर्य ने विजेताओं को मेडल प्रदान किए। यूपी के सिद्धार्थ वर्मा ने फ्लोर एक्सरसाइज, पॉमेल हॉर्स और रिंग्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए आल एराउंड चैंपियनशिप पर कब्जा किया। उन्हें सर्वाधिक 76.60 अंक मिले जबकि यूपी के ही सौरभ शर्मा 73.05 अंकों के साथ आल एराउंड चैंपयिनशिप में दूसरे और महाराष्ट्र के अभिजीत शिंदे 73 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। वॉल्ट टेबल स्पर्धा में भी यूपी के रितेश कुमार ने बाजी मारी और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बालिका वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में यूपी के खिलाड़ियों की उपलब्धि खास नहीं रही। बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की श्रावनी राउत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि यूपी की अनीता प्रजापति को रजत और यहीं की मधु बघेल को कांस्य पदक मिला। यूपी की ख्याति शुक्ला ने बीम का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अनईवन बार में यूपी की अनीता प्रजापति एवं मधु बघेल ने क्रमश: रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किए। अनीता ने वॉल्टिंग टेबल स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता। मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देते हुए प्रतियोगिता में यूपी की उपलब्धि के लिए बधाई दी और खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि अगले ओलंपिक में वे देश के लिए पदक जीतेंगे। इस मौके पर नेशनल स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष डॉ. यूके मिश्र सहित तमाम अधिकारी, अभिभावक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें