फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से टूटा तार, रेलमार्ग ठप

Sat, 30 Mar 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शुक्रवार की शाम को मेजा क्षेत्र के कुछ हिस्से में आए चक्रवात के कारण इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच ट्रेनों का आवागमन भी ठप हो गया। तेज हवा के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर रेलवे के ओएचई पर गिर गया। इससे हुई ट्रिपिंग के कारण ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। शाम 6.15 बजे से रात 7.50 बजे तक डाउन लाइन और रात 8.15 बजे तक अप लाइन पर ट्रेनें रोक दी गईं। इसके कारण गाड़ी संख्या 13039 जनता एक्सप्रेस, 12396 जियारत एक्सप्रेस, 12312 कालका मेल और 54104 चुनार पैसेंजर को रोका गया। रूट बंद होने के कारण मालगाड़ियों को भी रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें