महाकुंभ नगर। गंगा सेना की ओर से निर्मल गंगा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को किए गए प्रयासों के लिए रविवार को संतों और गंगा प्रेमियों को सम्मानित किया गया। महाकुंभ की पूर्णता पर गंगा सेना की ओर से त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर के व्यवस्थापक और गंगा सेना के अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरि ओर से उन्हें अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके तहत राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्मल गंगा, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को किए गए प्रयासों के लिए परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनिजी, आचार्य गोपाल शरण और महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा को ‘सनातन रत्न’ ने नवाजा गया। इसी क्रम में सिख धर्मगुरु बाबा प्रीतपाल सिंह को धर्मरत्न, आचार्य महेश और नीरज को ब्रह्मर्षि जबकि चौदह को आचार्यश्रेष्ठ से विभूषित किया गया।
वहीं महाकुंभ में विशिष्ट योगदान के लिए संजय गुप्ता, संजय पुरुषार्थी, मनोज श्रीवास्तव, केशवप्रसाद मौर्या सहित बारह गंगाप्रेमियों को धर्मप्रियबंधु की उपाधि दी गई। शुरु आत में वैदिक मंत्रोच्चार से संतों का स्वागत, अभिनंदन किया गया। बाद में समष्टि भंडारा में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।