फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व रेलमंत्री और हिंदुजा बंधुओं ने किया संगम स्नान

Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी एवं प्रख्यात हिंदुजा बंधुओं ने बुधवार को संगम स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने पूजन किया और परमार्थ शिविर की यज्ञशाला में आहुति दी। त्रिवेदी के साथ अंबुजा सीमेंट इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एवं ऋषिकेश स्थित काली कमली आश्रम के प्रमुख सुरेश नेवटिया आदि भी मौजूद रहे। पूर्व रेल मंत्री त्रिवेदी ने गंगा एक्शन परिवार की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी ने इस मौके पर ‘हर हर गंगे’ के साथ ‘हर्बल गंगे’ और ‘हर बल गंगे’ का उद्घोष जोड़ने का सुझाव जन साधारण को दिया। उन्होंने कहा कि गंगा जल तो स्वयं ही हर्बल होता है। वह अपने द्वारा सिंचित वनस्पतियों में अपार रोग निरोधक एवं पर्यावरण हितैषी तत्व पैदा करता है। जड़ी-बूटियां संजीवनी का कार्य कर लोक कल्याणकारी साबित होती हैं। स्वामी जी ने कहा कि त्रिफला एवं धनवंतरि द्वारा आयुर्वेद में प्रयोग होने वाली दूब घास से लेकर कल्पवृक्ष तक की वनस्पतियों को पैदा करने के लिए गंगा किनारे की जलवायु अत्यंत उपयुक्त है। प्रख्यात उद्योगपति प्रकाश हिंदुजा ने अपनी पत्नी कमल हिंदुजा के साथ संगम में स्नान किया और यज्ञशाला में हवन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें