फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला, शहर में रहे भटकते

Tue, 12 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मौनी अमावस्या स्नान पर्व के अगले दिन भी शहर की सड़कों पर स्नानार्थियों का रेला रहा। संगम स्नान के लिए पहुंची श्रद्धालुओं के वापस होने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। इसकी वजह से आवागमन की स्थिति भी सामान्य नहीं हो पाई। हर चौराहा, प्रमुख मार्ग पर बड़ी संख्या में स्नानार्थी वाहनाें के लिए भटकते रहे। रिक्शा, टैंपो नहीं मिलने के कारण लोग ट्राली, ठेलिया पर भी जाते हुए दिखे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर की दूरी पैदल तय करनी पड़ी। दो-तीन दिनों से यहां पड़े लाखों लोग इतना थक चुके थे कि उनके लिए कुछ कदम भी चलना कठिन था। इसके अलावा ट्रेन और बस में भी जगह नहीं थी। इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोगों की सोमवार की रात भी सड़क के किनारे बीती।
विज्ञापन

संगम क्षेत्र से जंक्शन, रामबाग, प्रयाग स्टेशन आदि मार्गों पर तो स्नानार्थियों की कतार लगी ही रही, प्रमुख चौराहों, सड़कों पर लाखों लोग वाहनों के इंतजार में भी घंटे खड़े रहे। हिन्दू छात्रावास चौराहा पर देहरादून से आया रामकिशोर का परिवार तीन घंटे से वाहन के इंतजार में खड़ा था। उनका कहना था कि उम्मीद थी कि मौनी अमावस्या के बाद भीड़ कम हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं था। बलिया के सुधाकर पटेल को बस पकड़ने के लिए झूंसी जाना था लेकिन गलती से वह संगम से सिविल लाइंस बस अड्डा पहुंच गए। वहां वह घंटों इंतजार करते रहे लेकिन झूंसी जाने के लिए उन्हें कोई साधन नहीं मिला। साधन की समस्या को लेकर आम शहरी भी परेशान रहे। मेयोहाल, सुभाष चौराहा, नवाब युसूफ रोड, कर्नलगंज, तेलियरंज, विश्वविद्यालय मार्ग आदि जगहों पर शहरी टैंपों, रिक्शा आदि नहीं मिलने से परेशान रहे। लोगों ने लिफ्ट भी दिया लेकिन इतनी भीड़ के लिए यह नाकाफी था।
00000
बाजार, ट्रैफिक खुलते ही जाम में फंसा शहर
सिविल लाइंस, कटरा, चौक आदि जगहों पर घंटों फंसे रहे लोग
इलाहाबाद। जंक्शन पर हादसे को लेकर तमाम सवालों में घिरे प्रशासन के दावों की सोमवार को बाजार और ट्रैफिक खुलने पर भी कलई खुल गई। अव्यवस्था के कारण शहर के हर प्रमुख चौराहों, बाजार में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डा के आसपास के इलाकों से निकलना तो काफी कठिन रहा। मौनी अमावस्या पर आई भीड़ अभी निकल भी नहीं पाई है कि बसंत पंचमी स्नान के लिए लोगों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। ऐसे में अभी पांच-छह दिनों तक शहरियों को इन समस्याओं से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस चौराहा से जाने वाली चारों सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। लोक सेवा आयोग, चौक, सुभाष चौराहा से ही आगे बढ़ना मुश्किल था। गौर करने वाली बात यह भी रही कि दावों के विपरीत ट्रैफिक पुलिस भी कहीं नहीं दिखी। इसका नतीजा यह रहा कि जिसे जहां से मौका मिला वहीं से वाहन लेकर घुस गया। इसकी वजह से जाम हटाना और मुश्किल रहा। कटरा, कचहरी, तेलियरगंज, चौफटका आदि जगहों पर भी जाम की वजह से लोग काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें