फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की मनमानी पर हाईकोर्ट खफा

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मनमानी करने पर आमादा कानपुर नगर के अधिकारियोें की करतूत पर हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जताई है। उनके कार्य को अवमानना की श्रेणी का मानते कोर्ट ने कानपुर के एडीएम सिटी अनूप कुमार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने एसीएम चतुर्थ पप्पू गुप्ता को भी तलब कर लिया है। इन दोनों अधिकारियों को शुक्रवार को अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल ने सुल्ताना बेगम की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन

रेंट कंट्रोल के मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पाया कि 15 मई 1989 के एलाटमेंट आदेश के क्रम में हाईकोर्ट ने याची के पक्ष में आदेश पारित किया था। इस आदेश को सुप्रीमकोर्ट ने भी सही ठहराया। इसके बावजूद अधिकारियों ने आदेश को नहीं माना और अपनी मनमानी करते रहे। इस कोर्ट ने 24 जनवरी को एडीएम सिटी अनूप कुमार को तलब किया था। आज वह हाजिर हुए तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि 18 दिसंबर 2012 का आदेश एसीएम चतुर्थ पप्पू गुप्ता ने दिया था। कोर्ट ने दोनोें अधिकारियों की लापरवाही मानते हुए शुक्रवार को एसीएम चतुर्थ को भी तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें