फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्रा की मौत के बाद बवाल

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज के झलवा इलाके में बृहस्पतिवार को इंजीनियरिंग कालेज की छात्रा को कॉलेज बस ने रौंद दिया। स्कूटी बस में फंस गई जिससे छात्रा खून से लथपथ हो दूर तक घिसटती रही। कुछ ही पलों ने छात्रा ने दम तोड़ दिया। हादसे से आक्रोशित छात्रों ने जमकर बवाल किया। गुस्साई भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ कर चक्काजाम किया। कॉलेज में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित छात्र किसी भी हालत में शांत नहीं हो रहे थे। दो घंटे से अधिक समय तक बवाल चलने से अफरातफरी मची रही। पुलिस को लाठी पटक छात्रों को भगाया तो हंगामा और बढ़ गया। पुलिस अफसरों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के रिटायर्ड बाबू सुरेश नारायण श्रीवास्तव राजरूपपुर में रहते हैं। उनकी चार बेटियों में सबसे छोटी निष्ठा (18) झलवा स्थित इंजीनियरिंग कालेज में कंप्यूटर साइंस में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे निष्ठा कालेज जाने के लिए स्कूटी से निकली। कॉलेज से कुछ दूरी पर ओमगायत्री नर्सिंग होम के पास कॉलेज बस ने निष्ठा की स्कूटी को रौंद दिया। जोरदार टक्कर लगने के बाद स्कूटी बस में फंस गई और निष्ठा दूर तक घिसटती चली गई। चीख पुकार के बीच हंगामा मच गया। चालक बस छोड़कर निकल भागा। खून से लथपथ निष्ठा ने वहीं दम तोड़ दिया। हादसे से गुस्साए कॉलेज के लड़कों ने बवाल शुरू कर दिया। छात्रों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई और वाहनों को निशाना बनाया गया। छात्रों की भीड़ ने कॉलेज में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। दरअसल स्कूटी को रौंदने वाली बस भी उसी इंजीनियरिंग कॉलेज की थी। कॉलेज में शीशों और खिड़कियों को तोड़ने के बाद छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वाहनों पर पथराव किया गया। झलवा में चक्काजाम कर छात्र परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सड़क बनवाने की मांग करने लगे। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने उन्हें कई बार मनाने का प्रयास किया लेकिन वे अड़े रहे। पुलिस के बल प्रयोग से छात्रों ने और हंगामा शुरू कर दिया। दोपहर दो बजे के बाद एसीएम, सीओ टू के साथ प्रबंध तंत्र के लोग मौके पर पहुंचे और छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सारी मांगे मान ली जाएंगी। इसके बाद छात्रों ने चक्काजाम खत्म कर दिया।
0000000000000000
परिवार में कोहराम
इलाहाबाद। निष्ठा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। निष्ठा सबसे छोटी होने की वजह से परिवार की लाडली थी। उसकी मां पुष्पा और पिता सुरेश घटना की सूचना मिलते ही भागते हुए मौके पर पहुंचे। पुष्पा तो बेसुध हो गईं थीं। कुछ देर पहले ही निष्ठा घर से निकली थी। उसकी बहनें भी वहीं बिलखती रहीं। शाम तक तमाम छात्र और छात्राएं निष्ठा के घर पर जमा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें