फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिशप हाउस सहित कई जगहों पर क्रिसमस उत्सव

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। क्रिसमस की तिथियां करीब आने के साथ ही गिरजाघरों में तैयारियों भी तेज और तेज होती जा रही हैं। रविवार को पादरियों और अन्य मसीहियों ने घर-घर जाकर आशीष की प्रार्थना का क्रम आरंभ किया। गायन मंडलियों की ओर से प्रभु यीशु के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कैरल गीत गाए गए। गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं, कैंडिल लाइट सर्विस और सेंटा क्लॉज के आगमन जैसे कार्यक्रमों की धूम रही। क्रिसमस ट्री सजाकर मसीहियों ने उत्सव मनाया। चर्च को फूलों और बिजली की रंगीन रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन

मसीही उत्सव के क्रम में चौक चर्च में कैंडिल लाइट सर्विस आयोजित की गई तो चर्चेज ऑफ नार्थ इंडिया की लखनऊ डायोसिस के जमुना चर्च की ओर से भी संडे वर्शिप में जुटे मसीहियों ने प्रभु यीशु की महिमा का बखान किया। सीएनआई के बिशप हाउस में डब्ल्यूएफसीएस कमेटी-महिला शाखा की ओर से आकर्षक तरीके से क्रिसमस ट्री सजाया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जुटी मसीही महिलाओं ने यीशु की महिमा के गीत गाए। वहीं डॉ.काटजू रोड स्थित सेंट जान्स चर्च में संडे स्कूल की ओर से भी क्रिसमस ट्री पर अनेक कार्यक्रम हुए। रेव्हरेंड प्रवीण मैसी की देखरेख में क्रिसमस ट्री जलसा के तहत विशेष आराधना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें